बेखौफ अपराधियों ने दुजरा में महिला को गोली मारी, रात के अंधेरे में दिया वारदात को अंजाम

राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के दुजरा में अपराधियों ने रविवार की रात एक महिला को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घायल महिला जदयू नेत्री बताई जा रही है। पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा मिला है।

बेखौफ अपराधियों ने दुजरा में महिला को गोली मारी, रात के अंधेरे में दिया वारदात को अंजाम

PATNA : राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के दुजरा में अपराधियों ने रविवार की रात एक महिला को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घायल महिला जदयू नेत्री बताई जा रही है। पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा मिला है। 

कोतवाली लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी संगीता कुमारी ने बताया कि पड़ोसी से आपसी विवाद के कारण यह वारदात हुई है। पुलिस इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में लगे तमाम सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। गंभीर रूप से घायल महिला को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। 

घटना की सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला अवैध शराब के धंधे में भी संलिप्त थी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं, इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।