वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रही बजट,संसद में वित्तमंत्री पेश कर रही अपना 9वां बजट 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, 3 नए आयुर्वेद AIIMS
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अपना 9वां बजट पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार के कदमों से 7 प्रतिशत का विकास और गरीबी कम करने में मदद मिली है।
NBC24NEWSDESK: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अपना 9वां बजट पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार के कदमों से 7 प्रतिशत का विकास और गरीबी कम करने में मदद मिली है। भारत को वैश्विक बाजारों से एकीकृत होना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने व्यापक सुधार किए हैं। 2025 में 350 से अधिक सुधारों को शुरू किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जांएगे... जो मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, सिलिगुड़ी से वाराणसी के बीच तैयार होंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मेगा टैक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे। नेशनल फाइबर स्कीम, मैन मेड फाइबर, एडवांस्ड फाइबर, नेशनल हैंडलूम पॉलिसी से कारीगरों को प्रोत्साहन और मदद दी जाएगी। एकेडमिक इंस्टीट्यूट से तकनीकी मदद संभव होगी।
बायो फार्मा के लिए 10 हजार करोड़
वित्त मंत्री ने देश में बायोफार्मा के लिए 10 हजार करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की। यह आवंटन 5 साल में किए जाने का प्रावधान है। उन्होंने कहाकि देश को बायोफार्मा का हब बनाया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि इससे गंभीर बीमारियों की दवा सस्ते दामों पर मिल सकेगी।
शहरों में नए इकनॉमिक जोन बनेंगे
वित्त मंत्री ने बजट भाषण में शहरों में नए इकनॉमिक जोन बनाने की घोषणा की। वित्त मंत्री ने कहा कि देश में आर्थिक सुधार की गाड़ी सही रास्ते पर है। उन्होंने कहा कि हम अपने कर्तव्यों को पूरा करने में हमारी मदद करने के लिए अपनी गति बनाए रखेगी। सीतारमण ने भारत को आगे रखने के लिए छह चरण वाली प्रक्रिया बताई।
खादी और हस्तशिल्प टेक्सटाइल को करेंगे मजबूत : वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में खादी और हस्तशिल्प टेक्सटाइल को मजबूत करने के लिए योजना का प्रस्ताव दिया। उन्होंने बजट में टेक्सटाइल लेबर इंसेंटिव स्कीम और नेशनल हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट्स प्रोग्राम की घोषणा की। वित्त मंत्री ने कहा कि चैलेंज मोड में मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि खादी और हस्तशिल्प टेक्सटाइल को मजबूत करने के लिए योजना बनाई है। इसके तहत महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल शुरू की जाएगी।
sweetysharma31517