सावित्री पूजा के दौरान बड़ा हादसा टल गया,अफरा-तफरी मच गई

पटना सिटी के फतुहा प्रखंड परिसर में वट सावित्री पूजा के दौरान बड़ा हादसा टल गया।

सावित्री पूजा के दौरान बड़ा हादसा टल गया,अफरा-तफरी मच गई
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना सिटी के फतुहा प्रखंड परिसर  में वट सावित्री पूजा के दौरान बड़ा हादसा टल गया। पूजा कर रही महिलाओं के बीच उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बर के पेड़ के पास अचानक आग लग गई।

बताया जा रहा है कि महिलाएं पारंपरिक तरीके से बर के पेड़ में धागा बांधकर पूजा और फेरे लगा रही थीं, तभी पूजा सामग्री में जल रहे दीपक या अगरबत्ती से आग भड़क उठी। आग लगते ही मौके पर मौजूद महिलाएं इधर-उधर भागने लगीं।

हालांकि स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक हड़कंप का माहौल बना रहा। पटना सिटी से अनिल कुमार की रिपोर्ट।