नीतीश कैबिनेट की बैठक में 41 एजेंडों पर मुहर, राजगीर खेल अकादमी के लिए 11 हजार करोड़ स्वीकृत
राज्य कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को कई अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट की बैठक में कुल 41 एजेंडों पर मुहर लगी। पटना शहर के नेहरू पथ पर डॉ. राममनोहर लोहिया पथ चक्र का निर्माण कार्य के लिए कुल राशि छह सौ पचहत्तर करोड पचास लाख सत्तर हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

PATNA : राज्य कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को कई अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट की बैठक में कुल 41 एजेंडों पर मुहर लगी। पटना शहर के नेहरू पथ पर डॉ. राममनोहर लोहिया पथ चक्र का निर्माण कार्य के लिए कुल राशि छह सौ पचहत्तर करोड पचास लाख सत्तर हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस योजना से पटना के लोगों को नेहरू पथ पर ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति तथा सुगम एवं सुरक्षित आवागमन उपलब्ध हो रहा है। इसके अलावा बिहार युवा आयोग में छह पदों के सृजन की स्वीकृति भी प्रदान की गई। कुल मिलाकर आज की बैठक में जो अहम फैसले लिए गए उसका लाभ पत्रकारों, युवाओं, महिलाओं और आम जनता को सीधे तौर पर मिलेगा।
पत्रकार पेंशन योजना की राशि छह हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये करने की स्वीकृति प्रदान की गई। इससे राजय के वरिष्ठ पत्रकारों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही राजगीर खेल अकादमी की स्थापना के लिए 11 हजार करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गई है।
इससे राज्य में खेलों के विकास को नया आयाम मिलेगा। इसके साथ ही मुंगेर के सीताकुंड मेले को राष्ट्रीय मेला का दर्जा प्रदान किया गया है। कन्या उद्योग योजना से जुड़े प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम है। इसके अलावा ये अन्य अहम फैसले भी लिए गए..