दानापुर में RPF-GRP ने फरक्का एक्सप्रेस से 19 कछुए को किया बरामद, तस्कर दंपती गिरफ्तार

दानापुर में रेलवे सुरक्षा बल एवं रेल पुलिस की विशेष जांच अभियान के दौरान फरक्का एक्सप्रेस से कछुआ तस्करी के आरोप में एक दंपती को गिरफ्तार किया गया।

दानापुर में RPF-GRP ने फरक्का एक्सप्रेस से 19 कछुए को किया बरामद, तस्कर दंपती गिरफ्तार
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना: दानापुर में रेलवे सुरक्षा बल एवं रेल पुलिस की विशेष जांच अभियान के दौरान फरक्का एक्सप्रेस से कछुआ तस्करी के आरोप में एक दंपती को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 19 जीवित कछुए बरामद किए गए हैं। बाद में गिरफ्तार दंपती को जब्त कछुओं के साथ वन विभाग के हवाले कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, प्राअनि गौतम कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर पहुंची ट्रेन संख्या 15744 फरक्का एक्सप्रेस की जांच कर रही थी। इसी दौरान कोच संख्या एस-02 के शौचालय के पास एक दंपती संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। टीम द्वारा पूछताछ एवं तलाशी लेने पर उनके पास से 19 कछुए बरामद हुए।

गिरफ्तार दंपती की पहचान उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमानगढ़ थाना के पगड़ी गांव निवासी बबलू और उसकी पत्नी वितिया के रूप में हुई है।

पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग के हवाले कर दिया गया। रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि विशेष जांच अभियान के दौरान कछुआ तस्करी का मामला सामने आया है। गिरफ्तार दंपती के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।