...शायद इसीलिए बीजेपी बनी है विश्व की सबसे बड़ी पार्टी!, शपथ ग्रहण से पहले पीएम मोदी ने बंगाल की जनता को किया दंडवत प्रणाम

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल की पहली भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता का अभिवादन करते हुए मंच से दंडवत नमन किया।

...शायद इसीलिए बीजेपी बनी है विश्व की सबसे बड़ी पार्टी!, शपथ ग्रहण से पहले पीएम मोदी ने बंगाल की जनता को किया दंडवत प्रणाम
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार 9 मई का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. आजादी के बाद पहली बार बंगाल में भाजपा की सरकार बनी है. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे. शपथ ग्रहण समारोह खत्म होने के बाद एक भावुक दृश्य देखने को मिला, जब पीएम मोदी ने मंच से जनता की ओर दंडवत प्रणाम किया. कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल की पहली भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता का अभिवादन करते हुए मंच से दंडवत नमन किया।

पीएम का यह अंदाज देखते ही समारोह में मौजूद हजारों लोग उत्साहित हो उठे और मोदी-मोदी के नारों से पूरा माहौल गूंज गया. सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. भाजपा समर्थक इसे बंगाल की जनता के प्रति सम्मान और ऐतिहासिक जनादेश को प्रणाम बताकर शेयर कर रहे हैं.

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खास अंदाज देखने को मिला। मंच पर पहुंचते ही PM मोदी ने सर झुकाकर पश्चिम बंगाल की जनता को प्रणाम किया। इस दौरान पूरा मैदान ‘मोदी-मोदी’ और ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंज उठा। लाखों कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी में PM मोदी ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले यह दृश्य समारोह का सबसे चर्चित पल बन गया। मंच पर अमित शाह समेत कई बड़े नेता भी मौजूद रहे और पूरे आयोजन में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।