पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी सूर्या डॉन के पैर में लगी गोली....एनएमसीएच में कराया गया भर्ती

पटना में सुबह सुबह गायघाट गांधी सेतु के नीचे पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई।

पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी सूर्या डॉन के पैर में लगी गोली....एनएमसीएच में कराया गया भर्ती
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना:  पटना में सुबह सुबह गायघाट गांधी सेतु के नीचे पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में अपराधी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल अपराधी को तुरंत इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एनएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से एक देशी कट्टा और एक राउंड गोली बरामद की गई है। सिटी पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गायघाट ओवरब्रिज के नीचे कुछ अपराधी नव चालकों से रंगदारी वसूल रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद आलमगंज थाना पुलिस और एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को देखते ही कुख्यात अपराधी राजू कुमार उर्फ सूर्या डॉन ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक गोली सूर्या डॉन के पैर में जा लगी। घायल अवस्था में उसे तत्काल एनएमसीएच अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि एसटीएफ ने गायघाट पुल के नीचे एक अपराधी को निशाना बनाया। इस एनकाऊंटर में राजीव कुमार ऊर्फ सूर्या श्री को गोली लगी है। उसे NMCH में भर्ती कराया गया है। राजीव पर लूट, डकैती, अवैध हथियार रखने, चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त, धोखाधड़ी और शराब तस्करी समेत 2 दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। वो खाजेकला थाना इलाके का रहने वाला है। STF को सूचना मिली थी कि एक राजीव गायघाट इलाके में छिपा हुआ है और बड़ी वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहा है। STF की टीम ने राजीव को घेर लिया। खुद को घिरा हुआ देख कर राजीव ने STF के जवानों पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में STF ने भी फायरिंग की। राजीव के पैर में एक गोली लगी और वो जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस और अपराधी के बीच 3 राउंड फायरिंग हुई है।

 

एसपी ने बताया कि राजू उर्फ सूर्या डॉन पर आर्म्स एक्ट, डकैती और लूटपाट सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है और आगे की जांच जारी है...