उद्योगपति गौतम अदाणी ने सारण में 'अदाणी आई केयर प्रोजेक्ट' और 'अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल' का शुभारंभ, बोले- बिहार में ही मिलेगा रोजगार
दाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी पत्नी डॉ. प्रीति अदाणी संग पटना पहुंचे...जहां से पूरी सुरक्षा के बीच सारण के मस्तीचक पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीण नेत्र स्वास्थ्य के क्षेत्र में 'सेवा अभियान' का शुभारंभ किया।
पटना/सारण: अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी पत्नी डॉ. प्रीति अदाणी संग पटना पहुंचे...जहां से पूरी सुरक्षा के बीच सारण के मस्तीचक पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीण नेत्र स्वास्थ्य के क्षेत्र में 'सेवा अभियान' का शुभारंभ किया। गौतम अदाणी ने पारंपरिक विधि-विधान से भूमि पूजन कर ग्रामीण इलाकों के लिए नेत्र स्वास्थ्य और कौशल विकास से जुड़ी नई योजनाओं की आधारशिला रखी। अदाणी समूह और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल की यह संयुक्त परियोजना न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया का सबसे बड़ा ग्रामीण आई नेटवर्क बनने जा रही है। भूमि पूजन के बाद गौतम अडाणी ने स्थानीय प्रबंधन और डॉक्टरों से मिलकर परियोजना को समय सीमा के भीतर पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई।
अदाणी ग्रुप का अदाणी आई केयर प्रोजेक्ट दरअसल, अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल और अदाणी फाउंडेशन की एक संयुक्त ऐतिहासिक पहल है, जिसके तहत अदाणी सेंटर फॉर आई डिजीज (Adani Center for Eye Diseases) और अदाणी ट्रेनिंग सेंटर फॉर ऑप्थैल्मिक साइंसेस संचालित होगा. इस अवसर पर अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा है कि बिहार की ताकत यहां के लोग हैं. बिहारी होना अपने आप में गर्व की बात है. हर बिहारी को बिहार में रोजगार मिलना चाहिए. बिहार की सरकार युवा सरकार है और औद्योगीकरण को लेकर सरकार के मिशन में अदाणी ग्रुप पूरा सहयोग करेगा.
अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ प्रीति अदाणी ने अखंड ज्योति अस्पताल के साथ इस नई शुरुआत को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने विशेष रूप से वहां मौजूद बेटियों और महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि अदाणी फाउंडेशन और अखंड ज्योति परिवार के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है. मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी की बात यहां इतनी सारी लड़कियों को देखना है. आपके चेहरों की मुस्कान, आपका आत्मविश्वास और सेवा की भावना इस बात का सबूत है कि यहाँ कितना बेहतरीन काम किया जा रहा है. आज से आप सभी के साथ हमारा एक मजबूत रिश्ता शुरू हो गया है.'
सारण जिले के एक छोटे से गांव मस्तीचक से साल 2005 में महज 30 बिस्तरों से शुरू हुआ अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल आज देश का गौरव है. ये अस्पताल अब तक 14 लाख से अधिक गरीब मरीजों की आंखों का सफल ऑपरेशन कर उन्हें नई रोशनी दे चुका है. दूसरी तरफ, अदाणी फाउंडेशन का विजन केयर कार्यक्रम देश के 11 राज्यों में चल रहा है. साल 2024 से अब तक फाउंडेशन ने करीब 1.93 लाख लोगों की आंखों की जांच की है और 59,000 से ज्यादा जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे बांटे हैं. अब जब अखंड ज्योति का जमीनी अनुभव और अदाणी समूह के संसाधन एक साथ आ रहे हैं, तो भारत के गांवों का अंधकार जल्द ही मिट सकता है.
dhananjaykumarroy