यूपी और बिहार पुलिस का मोस्टवांटेड 50 हजार का इनामी ये अपराधी गिरफ्तार..?

औरंगाबाद पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। बिहार और उतर प्रदेश के मोस्टवांटेड कुख्यात अपराधी राकेश गिरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपराधी पर 50 हजार का इनाम भी घोषित था। साथ ही, उसकी गिनती औरंगाबाद के टॉप-10 अपराधियों में नंबर वन पर की जाती थी। यूपी और बिहार पुलिस उसे सरगर्मी से तलाश रही थी।

यूपी और बिहार पुलिस का मोस्टवांटेड 50 हजार का इनामी ये अपराधी गिरफ्तार..?
Image Slider
Image Slider
Image Slider

AURANGABAD : औरंगाबाद पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। बिहार और उतर प्रदेश के मोस्टवांटेड कुख्यात अपराधी राकेश गिरी को  गिरफ्तार कर लिया गया है। अपराधी पर 50 हजार का इनाम भी घोषित था। साथ ही, उसकी गिनती औरंगाबाद के टॉप-10 अपराधियों में नंबर वन पर की जाती थी। यूपी और बिहार पुलिस उसे सरगर्मी से तलाश रही थी। गिरफ्तार अपराधी राकेश गिरि उर्फ बाबा औरंगाबाद के नबीनगर प्रखंड में एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के अंकोरहा गांव का निवासी है। 

पुलिस ने उसे मदनपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से असलहें भी बरामद किए हैं। प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने बताया कि नबीनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष तथा सोनौरा पैक्स के पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की 30 नवंबर को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले के उद्भेदन के लिए औरंगाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय पांडेय के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। मामले में एसआईटी ने पूर्व में चार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

गिरफ्तार राकेश गिरि समेत तीन अपराधियों के घरों की कुर्की भी की गई थी। इसके बावजूद राकेश गिरि पुलिस की नजरों से बचता रहा था। इसी बीच, गुप्त सूचना मिल कि कुख्यात अपराधी राकेश गिरि किसी बड़े अपराध को अंजाम देने मदनपुर आने वाला है। सूचना पर पुलिस ने अपना जाल बिछाया और कुख्यात अपराधी को मदनपुर थाना क्षेत्र में देव-मदनपुर पथ पर आंजन मोड़ चौराहा के पास गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक कट्टा, एक पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, एक मोबाइल, एक वाई-फाई डोंगल, एक पिट्ठू बैग और एक बाइक बरामद किया गया। गिरफ्तारी के बाद राकेश गिरि ने पुलिस के समक्ष पूर्व पैक्स अध्यक्ष संजय सिंह हत्याकांड समेत विभिन्न मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।