नवादा में अफीम की खेती क़ो पुलिस ने किया नष्ट, पांच डिसमिल भूमि पर लहलहा रहा था अफीम का पौधा

नवादा में नशे की खेती जोरों पर हैं। नवादा में लगातार अफीम की खेती किए जाने क़े शिकायत पर छापेमारी किया जा रहा है।

नवादा में अफीम की खेती क़ो पुलिस ने किया नष्ट, पांच डिसमिल भूमि पर लहलहा रहा था अफीम का पौधा

NAWADA: नवादा में नशे की खेती जोरों पर हैं। नवादा में लगातार अफीम की खेती किए जाने क़े शिकायत पर छापेमारी किया जा रहा है। ताजा मामला जिले हिसुआ थानाक्षेत्र से है ,जहां पुलिस ने 05 डिसमिल जमीन में लहलहा रहे अफीम क़े पौधे क़ो नष्ट किया गया है। इसके पूर्व जिले के उग्रवाद प्रभावित रजौली थाना क्षेत्र में भानखेप क़े घने जंगल की आड़ में अवैध रूप से 05 कट्ठा जमीन में लगे अफीम की खेती क़ो पुलिस ने नष्ट किया था। 

नवादा एसपी अम्ब्रीष राहुल के निर्देशन में हिसुआ थाना क्षेत्र के बस्ती बिगहा गांव में थानाध्यक्ष अनिल कुमार  व अंचलाधिकारी लवकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एसआई रूपा कुमारी ,एसआई धनवीर कुमार एवं पुलिस जवानों द्वारा छापेमारी किया गया ,जिसमें यह सफ़लता अर्जित की है।

तैयार हालत में था अफीम का पौधा : हिसुआ थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि थानाक्षेत्र क़े बस्ती बिगहा ग्राम क़े दूर क्षेत्र में लगभग 05 डिसमिल खेत में लगी अफीम की फसल लगभग तैयार हालत में थी। अगर समय रहते इसको ध्वस्त नहीं किया जाता तो लाखों के मूल्य का नशा बाजार तक पहुंच जाता। उन्होंने कहा सटीक आसूचना पर हमलोगों ने तुरंत छापेमारी किया ,जिसके बदौलत सफलता हो सकी है।

थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि अफीम जिस खेत में लगी थी उस खेत के उस खेत के मालिक का पता कर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति थानाक्षेत्र में अफीम की खेती कर रही है, उस पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

नवादा से सुनील कुमार की रिपोर्ट