बिहार में सुबह-सुबह डोली धरती, पटना, गोपालगंज समेत इतने जिलों में भूकंप के झटके, मची भगदड़..

बिहार में दुर्गा पूजा की धूम के बीच सुबह-सुबह धरती डोल गई। प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसके बाद भगदड़ मच गई।

बिहार में सुबह-सुबह डोली धरती, पटना, गोपालगंज समेत इतने जिलों में भूकंप के झटके, मची भगदड़..

PATNA: बिहार में दुर्गा पूजा की धूम के बीच सुबह-सुबह धरती डोल गई। प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसके बाद भगदड़ मच गई। पटना, गोपालगंज सहित कुछ जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता जहां राहत की बात रही, वहीं इसका केंद्र नेपाल के काठमांडू के पास था। इसकी तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 5।3 मापी गई, वहीं इसकी गहराई 10 किमी नीचे रही।

बताते चलें कि दशहरा पर्व की चल रही छुट्टियों के कारण ज्यादात्तर लोग घर पर हैं। ऐसे में सुबह-सुबह भूकंप के झटको की वजह भगदड़ मच गई। लोग घरों से निकलकर बाहर भागने लगे। हालांकि अभी तक कहीं से भी जानमाल के क्षति की खबर नहीं आई है। हालांकि अभी तक कहीं से भी जानमाल के क्षति की खबर नहीं आई हैं।

भूकंप का केंद्र नेपाल के काठमांडू के पास बताया जा रहा है। अनुमानित रूप से बोल्डे फेडिचे से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर हुआ। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 53 मापी गई है। जबकि गहराई 10 किलोमीटर नीचे रही। हालांकि किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। नेपाल के अलावा चीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।