विपक्ष ने सदन में उठाया ये मुद्दा, विधानसभा से उठकर चले गए मुख्यमंत्री

बिहार में बढ़ते अपराध और पुलिसकर्मियों पर हो रहे हमले को लेकर विपक्ष सरकार को घेरना चाह रहा था, लेकिन मुख्यमंत्री सदन से उठकर चले गए। आज प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी सदस्य सदन में अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन स्पीकर नंदकिशोर यादव ने इसकी अनुमति नहीं दी।

विपक्ष ने सदन में उठाया ये मुद्दा, विधानसभा से उठकर चले गए मुख्यमंत्री
Image Slider
Image Slider
Image Slider

Patna : होली की चार दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को विधानसभा की रौनक लौटी। सभी दलों के सदस्य विधान मंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी विधानसभा पहुंचे थे। सदन के बाहर मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन भी किया। हालांकि जैसे ही विपक्ष ने पुलिसकर्मियों पर हमले का मुद्दा उठाया, मुख्यमंत्री तुरंत सदन से उठकर चले गए। 

दरअसल, बिहार में बढ़ते अपराध और पुलिसकर्मियों पर हो रहे हमले को लेकर विपक्ष सरकार को घेरना चाह रहा था, लेकिन मुख्यमंत्री सदन से उठकर चले गए। आज प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी सदस्य सदन में अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन स्पीकर नंदकिशोर यादव ने इसकी अनुमति नहीं दी। विपक्ष बिहार में लगातार हुए पुलिसकर्मियों पर हमले के मुद्दे को उठाकर सरकार को घेरना चाह रहा था, लकिन स्पीकर ने कहा कि समय पर आप अपनी बात उठाइएगा।

 इसी बीच भाकपा माले के विधायक अपनी बातों को सदन के पटल पर रख ही रहे थे कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन से उठ कर चले गए। इसके बाद विपक्ष के विधायक और आक्रोशित हो गए और बेल में पहुंचकर पोस्टर लहराने लगे। इसी बीच स्पीकर नंदकिशोर यादव ने मार्शल को आदेश दिय़ा कि सभी के हाथ से पोस्टर ले लें। इसके बाद मार्शल ने सभी के हाथ से पोस्टर ले लिए। हालांकि दोनों डिप्टी सीएम इस दौरान सदन में ही मौजूद थे।