नईनवेली दुल्हन को विदा करा घर लौट रहे दूल्हे की पिटाई, दुल्हन को कार सवार मनचलों ने किया अगवा
नईनवेली दुल्हन को विदा करा घर लौट रहे दूल्हे की पिटाई कर दुल्हन को कार सवार चार मनचलों ने अगवा कर लिया। विरोध करने पर दूल्हे तथा उसके साथ मौजूद दुल्हन की बहन की पिटाई भी की गई। घटना जनता बाजार थानाक्षेत्र के ससना में हुई। घटना की सूचना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली है। टिआगो कार पर चार की संख्या में आये लोगों ने दूल्हे की ब्रेजा कार से दुल्हन को जबरन अपने कार में बैठा लिया और मौके से निकल गए।

CHAPRA : नईनवेली दुल्हन को विदा करा घर लौट रहे दूल्हे की पिटाई कर दुल्हन को कार सवार चार मनचलों ने अगवा कर लिया। विरोध करने पर दूल्हे तथा उसके साथ मौजूद दुल्हन की बहन की पिटाई भी की गई। घटना जनता बाजार थानाक्षेत्र के ससना में हुई। घटना की सूचना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली है। टिआगो कार पर चार की संख्या में आये लोगों ने दूल्हे की ब्रेजा कार से दुल्हन को जबरन अपने कार में बैठा लिया और मौके से निकल गए।
अगवा करने आये लोगों में शामिल एक युवक दुल्हन को अपनी प्रेमिका होने का दावा कर रहा था। दूल्हा, उसकी साली तथा साला ने दुल्हन को ले जाने से रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हुए। घटना को लेकर कई तरह की चर्चा की जा रही है। बाताया जाता है कि असम में अपने परिवार के साथ रहने वाला युवक अपने मामा के घर साहजितपुर पिपरपांती आया था, जहां से रविवार को जनता बाजार के पण्डितपुर में बारात गयी। बारात धूमधाम से लगी। फिर मुस्लिम रीति रिवाज के साथ दोनों की शादी कराई गई।
सोमवार को दूल्हा अपनी नईनवेली दुल्हन को घर ला रहा था। तभी रास्ते में ही चार लोगों ने जबरन कार से दुल्हन को खींच दूसरे कार में बैठा लिए और दुल्हन को अपने साथ ले गए। इस घटना में ड्राइवर की संदिगध स्थिति को देखते हुए ड्राइवर समेत तीन ज्ञात तथा चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।