समस्तीपुर के रोसड़ा चौर में मिट्टी में छिपा कर रखी 12 लाख की विदेशी शराब बरामद

समस्तीपुर के रोसड़ा चौर में मिट्टी में छिपा कर रखी 12 लाख की विदेशी शराब बरामद , तस्करों की नहीं हो सकी गिरफ्तारी, छानबीन जारी उत्पाद पुलिस रोसड़ा ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई.

समस्तीपुर के रोसड़ा चौर में मिट्टी में छिपा कर रखी 12 लाख की विदेशी शराब बरामद
Image Slider
Image Slider
Image Slider

NBC24NEWSDESK: समस्तीपुर के रोसड़ा चौर में मिट्टी में छिपा कर रखी 12 लाख की विदेशी शराब बरामद की. में तस्करों की नहीं हो सकी गिरफ्तारी, छानबीन जारी उत्पाद पुलिस रोसड़ा ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टभका चौर से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने यह शराब मिट्टी के अंदर छुपाकर - रखी हुई अवस्था में बरामद की। बरामद शराब कुल 110 कार्टून में रखी गई थी। बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 990 लीटर आंकी गई है। इसकी बाजार कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि यह शराब पंजाब राज्य में निर्मित है। बिहार में रोसड़ा उत्पाद थाना परिसर में बरामद शराब और मौजूद पदाधिकारी।

शराबबंदी के कई वर्ष बीत चुके लेकिन शराब तस्करी का मामला रुक नहीं रहा। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान शराब तस्करी से जुड़े किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार तस्कर छापेमारी की भनक लगते ही मौके से

फरार हो गए। प्रारंभिक जांच के आधार पर उत्पाद पुलिस ने अजीत महतो, राजेश महतो तथा चंदन मोहन महतो सभी निवासी बम्बईया, दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के खिलाफ फरार अभियोग दर्ज किया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

समस्तीपुर से शाकिब रहमान की रिपोर्ट।