जल्द सस्ते हो सकते पेट्रोल-डीजल के दाम: कच्चे तेल के दाम 31.65% कम हुए 13 महीने में, सस्ता तेल रूस से खरीदने से बचे ₹30 हजार करोड़

जल्द हो सकते हैं सस्ते पेट्रोल-डीजल के दाम। अप्रैल में 83.76 डॉलर प्रति बैरल कच्चे तेल के दाम थे, जो गुरुवार को 74.85 डॉलर हो गए मतलब मात्र डेढ़ माह में दाम 10.63% और 13 महीने में 31.65% करीबन एक तिहाई घट चुके हैं।

जल्द सस्ते हो सकते पेट्रोल-डीजल के दाम: कच्चे तेल के दाम 31.65% कम हुए 13 महीने में, सस्ता तेल रूस से खरीदने से बचे ₹30 हजार करोड़

जल्द सस्ते हो सकते पेट्रोल-डीजल के दाम: कच्चे तेल के दाम 31.65% कम हुए 13 महीने में, सस्ता तेल रूस से खरीदने से बचे ₹30 हजार करोड़

NBC24 DESK - जल्द हो सकते हैं सस्ते पेट्रोल-डीजल के दाम। दो कारण हो सकते हैं इसके। पहला- अप्रैल में 83.76 डॉलर प्रति बैरल कच्चे तेल के दाम थे, जो गुरुवार को 74.85 डॉलर हो गए मतलब मात्र डेढ़ माह में दाम 10.63% और 13 महीने में 31.65% करीबन एक तिहाई घट चुके हैं। वहीं दूसरा- 2022-23 में सस्ता तेल रूस से खरीदने से सरकार को 3.6 अरब डॉलर मतलब 30 हजार करोड़ रुपए की बचत भी हुई है। पेट्रोलियम मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि मुनाफे का फायदा जनता को देने के लिए सरकार ने कंपनियों से बातचीत शुरू भी कर दी है। साथ ही पेट्रोल-डीजल पिछले साल 22 मई को आखिरी बार सस्ते हुए थे। इसके साथ ही 16 डॉलर/बैरल तक छूट पर रूस ने भारत को कच्चा तेल बेचा था। पेट्रोल-डीजल तैयार करके कंपनियों ने दुनिया में बेचा था। वहीं ये निर्यात 50 अरब डॉलर से 100 अरब तक हो सकता है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव आखिरी बार 21 मई 2022 में  किया गया था। वहीं पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर उत्पाद शुल्क घटाया गया था। साथ ही इससे पेट्रोल और डीजल के दाम 9.5 रुपए और 7 रुपए कम हो गए थे। पेट्रोल और डीजल पर VAT में 5 रुपए और 3 रुपए प्रति लीटर की कटौती जुलाई 2022 में, महाराष्ट्र सरकार ने भी की थी। वहीं देश के 16 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर जा चूका है। साथ ही मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, तेलंगाना, पंजाब, झारखंड, सिक्किम, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान के सभी जिलों में पेट्रोल 100 रुपए के ऊपर बिक रहा है। इसके साथ ही डीजल भी ओडिशा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 100 रुपए से ऊपर ही बीक रहा है।