पटना में बंद कमरे से 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप, शरीर पर पेंट फेंका है, पत्नी ने मृतक की भाभी और बहन पर लगाया हत्या का आरोप

राजधानी पटना में बंद कमरे से 30 साल के युवक का शव का मिलने से हड़कंप मच गया। कमरे का गेट बाहर से बंद था। वहीं मृतक युवक के शरीर पर पेंट फेंका हुआ है।

पटना में बंद कमरे से 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप, शरीर पर पेंट फेंका है, पत्नी ने मृतक की भाभी और बहन पर लगाया हत्या का आरोप
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: राजधानी पटना में बंद कमरे से 30 साल के युवक का शव का मिलने से हड़कंप मच गया। कमरे का गेट बाहर से बंद था। वहीं मृतक युवक के शरीर पर पेंट फेंका हुआ है। पुलिस की मानें तो हत्या 2 दिन पहले हुई है। आसपास के लोगों की सूचना पर आज शनिवार को बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के देवी स्थान इलाके से बंद कमरे से शव को बरामद किया गया है। मृतक का नाम रवि बताया जा रहा है परिजनों का कहना है कि घर से ज्वेलरी भी गायब है। वही बेटे का मोबाइल भी दो दिन से बंद आ रहा था और उसकी स्कूटी भी घर के बाहर खड़ी है। हालांकि घर मृतक का ही है और वह अकेले रहता था। पिता का कहना है कि बेटे का मोबाइल फोन 2 दिन से बंद था आज हम लोग उससे मिलने आए। तब उसकी लाश कमरे में ही मिली है दो दिन से सब कमरे में था घर में पेंट का भी काम चल रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक रवि की अपनी पत्नी से तलाक की बात चल रही थी। वही पत्नी सुरुचि ने बताया कि रवि का किसी और लड़की से संबंध था। मृतक की पत्नी सुरुचि ने मृतक की भाभी और बहन पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं रवि की पत्नी सुरुचि ने बताया कि लगभग 6 साल से हम लोग अलग-अलग रहते हैं और तलाक का केस चल रहा है। पिता बहन और बहनोई मिलकर अक्सर हमसे लड़ाई किया करते थे। रवि की शादी 2017 में हुई थी। लेकिन बिना बताए रवि ने तलाक का केस कर दिया था, जिसके बाद 2018 से सुरुचि अपने मायके में रह रही थी। रवि का अनामिका नाम की लड़की से संबंध था। वह मेरे साथ गाली गलौज भी की थी, पत्नी का आरोप है कि हत्या में मृतक के बहन और भाभी का भी हाथ हो सकता है।

डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने साफ तौर से बताया है कि सूचना मिलने के बाद हम लोग मौके पर पहुंचे हैं। बंद कमरे में रवि का शव पड़ा मिला है। शरीर पर पेंट फेंका गया है, यह अकेले यहां रहते थे। बॉडी देखने से ऐसा लग रहा है कि लगभग दो दिन पहले की है। प्रथम दृश्ट्या लग रहा है कि किसी जान पहचान वाले ने हीं घटना को अंजाम दिया है। वहीं वारदात के बाद घर के बाहर से ताला लगाया गया है। मृतक रवि ने एक कुत्ता भी पाल रखा था वह कुत्ता भी घर के बाहर ही मिला है। पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर रही है, देखना यह दिसचस्प होगा कि आखिर कातिल कौन है..?

पटना से अजय शर्मा की रिपोर्ट