मां जानकी की जन्मभूमि पुनौरा धाम में लव-कुश रथ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

जगत जननी मां जानकी की जन्मभूमि पुनौरा धाम में लव कुश रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। भक्तों के द्वारा पुष्प वर्षा कर रथ यात्रियों को माला पहनकर स्वागत किया गया..

मां जानकी की जन्मभूमि पुनौरा धाम में लव-कुश रथ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

SITAMARHI: जगत जननी मां जानकी की जन्मभूमि पुनौरा धाम में लव कुश रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। भक्तों के द्वारा पुष्प वर्षा कर रथ यात्रियों को माला पहनकर स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने 2 जनवरी को रथ यात्रा को भगवा झंडी दिखाकर रवाना किया जो मोतिहारी बाल्मीकि नगर होते हुए जगत जननी मां जानकी की पावन जन्मभूमि पुनौराधाम पर आई।

रथ यात्रा के संरक्षक जेपी वर्मा, कार्यक्रम संयोजक नूतन पटेल, रथ यात्रा के सदस्य शिवपूजन सहाय प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा, प्रवीण पटेल, सतीश कुशवाहा, मुकेश वर्मा, नरेश महतो ने रथ के अंदर पूजन किया। पिक अप पर स्थित हवनकुंड में हवन कर सभी रथ में स्थापित प्रभु श्री राम दरबार की आरती की।

पिकअप पर हवन का बड़ा कुंड जिसमें हवन कर रथ यात्रा की सफलता की कामना की गई। सभी भक्तगण माता जानकी जन्मभूमि पुनौरा धाम स्थित कोहबर कुंज का दर्शन किए। तत्पश्चात सीता कुंड की परिक्रमा कर रथ यात्रा की सफलता की कामना की। रथ यात्रा में किन्नर समाज के अद्विका चौधरी, श्रेया चौधरी एवं ज्योति कुमारी रथ यात्रा में भगवान श्री राम की जन्म भूमि हेतु साथ-साथ प्रस्थान कर रहे हैं। इन्होंने रथ यात्रा में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। इन्होंने यह भी कहा की कोई भी खुशी का महोत्सव बिना बधाई गीत के नहीं होता इसलिए प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण में बधाई गीत सुनाने के लिए हम सभी जा रहे है।श्री राम से किन्नर समाज बहुत ही पुराना नाता है।हमसब ज्यादा खुश है और अयोध्या जा रहे हैं।

यज्ञ के पुरोहित रितेश मिश्रा एवं पुरुषोत्तम कुमार झा नियमित यज्ञ पूजन का कार्य करते हैं और प्रतिदिन पूजन के पश्चात हवन कराकर रथ की यात्रा आरंभ होता है जानकी जन्मभूमि पुनौरा धाम में रथ के स्वागत में रथ स्वागत के सीतामढ़ी प्रभारी जिला मंत्री राहुल रणवीर आनंद, उपाध्यक्ष विशाल कुमार, चुनचुन सिंह डॉक्टर श्वेता, जिला मीडिया संयोजक आग्नेय कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस तिवारी,शुभेंदु सौरभ,अंकुश यादव, वीरु कुमार, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष श्याम नंदन प्रसाद, महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती देवी,आशा चौधरी,स्वच्छता संयोजक गगन देव यादव, वर्तमान महामंत्री आशुतोष कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष अंशुल प्रकाश ,बैजू कुमार कुशवाहा ,नवेंदु कुशवाहा, नवीन कुशवाहा, सुधीर सिंह समेत सियाराम भक्तों ने रथ का स्वागत किया।

सीतामढ़ी से अमित कुमार की रिपोर्ट