जहानाबाद में 50 हजार के इनामी मोस्ट वांटेड को बिहार पुलिस के गिरफ्त से छुड़ा ले गई भीड़, हाथ जोड़ते दिखे पुलिसवाले

शनिवार को 50 हजार के इनामी मोस्ट वांटेड को जहानाबाद शहर में गिरफ्तार करना गया पुलिस को महंगा पड़ गया। इतना ही नहीं गया पुलिस हाथ तक जोड़ते नजर आई...

जहानाबाद में 50 हजार के इनामी मोस्ट वांटेड को बिहार पुलिस के गिरफ्त से छुड़ा ले गई भीड़, हाथ जोड़ते दिखे पुलिसवाले
Image Slider
Image Slider
Image Slider

JEHANABAD: शनिवार को 50 हजार के इनामी मोस्ट वांटेड को जहानाबाद शहर में गिरफ्तार करना गया पुलिस को महंगा पड़ गया। इतना ही नहीं गया पुलिस हाथ तक जोड़ते नजर आई। दरअसल, शनिवार को गया डीआईयू की टीम में शामिल पुलिसकर्मी मोस्ट वांटेड अपराधी श्याम करीम को पकड़ने जहानाबाद के फिदा हुसैन रोड पहुंचे थे। जहां अपराधी के गिरफ्तारी के साथ ही आस-पास की भीड़ उग्र हो गई और पुलिसकर्मियों से हाथापाई और धक्का-मुक्की कर वांछित अपराधी को छुड़ाकर ले गई है। वहीं नगर थाना की पुलिस मूकदर्शक बनी दिखी।  

आपको बता दें कि गया का मोस्ट वांटेड अपराधी श्याम करीम के खिलाफ डकैती व लूट सहित अन्य मामले दर्ज हैं। वह पिछले एक वर्षों से फरार था। सूचना पाकर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने बाद में भीड़ में शामिल रहे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर निखिल कुमार ने बताया कि इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गया सिविल लाइन थाना के नगमतिया रोड के निवासी श्याम करीम नामक आपराधिक मामले के आरोपित वांछित व 50 हजार का इनामी अपराधी को गया डीआईयू की टीम तलाश कर रही थी। टावर लोकेशन के आधार पर उक्त अभियुक्त का लोकेशन जहानाबाद शहर के फिदा हुसैन रोड में मिला। वह यहां अपने एक संबंधी के आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। इस दौरान सादा लिवास में आयी गया पुलिस कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गयी वहीं स्थानीय थाने की पुलिस पीछे रह गयी है। हालांकि हमला होने के बाद नगर थाने की पुलिस लोगों को नियंत्रित किया लेकिन तबतक अपराधी मौके का फायदा देखकर भाग गया।

टावर लोकेशन के आधार पर यहां पहुंची टीम में शामिल गया पुलिसकर्मियों की उक्त टीम ने उसकी पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। लेकिन मौके पर उसके कुछ निजी और अन्य लोग उग्र हो गए और पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। पुलिस के हथियारों को भी झिड़क दिया। हाथापाई हुई और इस बीच उक्त वांछित को लोगों ने छुड़ा लिया। आरोपित भाग निकला। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि जब इसकी सूचना उन्हें मिली तो वह घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की तहकीकात में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

वहीं इस मामले पर जहानाबाद के एसडीपीओ ने बताया कि गया से टीम एक अपराधी को पकड़ने आयी थी। पुलिस सादे लिवास में थी जिसके कारण कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लोगों में कंफ्यूजन हुआ और भीड़ पुलिस पर टूट पड़ी। इस क्रम में अपराधी भाग निकला। इसके बाद गया की टीम चली गयी।