LPG किल्लत, पेट्रोल-डीजल व बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ 2 अप्रैल को कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम के निर्देश पर LPG की भारी किल्लत, पेट्रोल-डीजल एवं बिजली की दरों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में आंदोलन चलाया जाएगा।
पटना, 28 मार्च 2026ः बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम के निर्देश पर LPG की भारी किल्लत, पेट्रोल-डीजल एवं बिजली की दरों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में आंदोलन चलाया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि आम जनता महंगाई और आवश्यक वस्तुओं की किल्लत से त्रस्त है। रसोई गैस की उपलब्धता में भारी कमी और पेट्रोल-डीजल व बिजली की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है, लेकिन केंद्र सरकार इस गंभीर समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।
इसी को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि 2 अप्रैल 2026 को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर कांग्रेसजनों द्वारा व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा तथा प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने सभी जिला प्रभारियों, जिला अध्यक्षों, कार्यकारी अध्यक्षों तथा प्रदेश पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठित कर बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करें।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि जब तक आम जनता को LPG, महंगाई और आवश्यक वस्तुओं की किल्लत से राहत नहीं मिलती, तब तक पार्टी जनता की आवाज बनकर संघर्ष करती रहेगी। पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट।