Lok Sabha Election 2024: बिहार की 8 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 23.67 फीसदी वोटिंग, वैशाली सबसे आगे, तो सबसे पीछे कौन..? जानिए

2024 लोकसभा चुनाव के छठ्ठे चरण में आज शनिवार को देश समेत बिहार की 8 सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है। मतदान शाम के 6 बजे तक डाले जाएंगे।

Lok Sabha Election 2024: बिहार की 8 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 23.67 फीसदी वोटिंग, वैशाली सबसे आगे, तो सबसे पीछे कौन..? जानिए
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: 2024 लोकसभा चुनाव के छठ्ठे चरण में आज शनिवार को देश समेत बिहार की 8 सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है। मतदान शाम के 6 बजे तक डाले जाएंगे। मतदाताओं की सुबह से ही मतदान केंद्रों पर भीड़ देखने को मिल रही है। वोटरों में मतदान को लेकर उत्साह है। वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुबह 11 बजे तक बिहार की 8 सीटों पर कुल 23.67 फीसदी मतदान हुए हैं। जिसमें गोपालगंज में सुबह 11 बजे तक 22.61%, वैशाली में 27.98%, महाराजगंज में 23.57%, पश्चिमी चंपारण में 23.84%, पूर्वी चंपारण में 23.10%, सीवान में 22.42%, शिवहर में 25.77% और वाल्मिकीनगर में 20.11% वोटिंग हुई।

इस चरण में पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, सांसद संजय जायसवाल, जर्नादन सिंह सीग्रीवाल, वीणा देवी, पूर्व सांसद लवली आनंद, हेना शहाब, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहार चौधरी, रितू जायसवाल, विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला सहित 86 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। वाल्मीकिनगर में 10, पश्चिम चंपारण में 8, पूर्वी चंपारण में 12, शिवहर में 12, वैशाली में 15, गोपालगंज (सु) में 11, सीवान में 13 और महाराजगंज में 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सीवान में त्रिकोणीय मुकाबला है जबकि अन्य सात सीटों पर एनडीए एवं इंडिया गठबंधन में सीधा मुकाबला है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। इस चरण के सभी 14,872 बूथों पर सशस्त्रत्त् बलों की तैनाती की गयी है।