जेल से सोनिया गांधी को फोन करने की बात कह बुरे फंसे लालू यादव, विजय सिन्हा ने कर दी ये बड़ी मांग

कांग्रेस दफ्तर के मंच से आरजेडी सुप्रीमो ने कहा था कि कांग्रेस के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह को उन्होंने ने ही जेल से सोनिया गांधी को फोन कर सांसद बनवाया था। उन्होंने रांची जेल से बात करने की बात कही है। जिसके बाद बीजेपी ने इसे लपकते हुए घेरना शुरु कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने लालू यादव जमकर हमला बोला है।

जेल से सोनिया गांधी को फोन करने की बात कह बुरे फंसे लालू यादव, विजय सिन्हा ने कर दी ये बड़ी मांग
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बैठ-बैठे बीजेपी को नया मुद्दा दे डाला है। गुरुवार को प्रदेश के पहले सीएम श्री कृष्ण सिंह के 136 वीं जयंती पर कांग्रेस दफ्तर पहुंचे लालू यादव अपने बयान के कारण बुरे फंसते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस दफ्तर के मंच से आरजेडी सुप्रीमो ने कहा था कि कांग्रेस के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह को उन्होंने ने ही जेल से सोनिया गांधी को फोन कर सांसद बनवाया था। उन्होंने रांची जेल से बात करने की बात कही है। जिसके बाद बीजेपी ने इसे लपकते हुए घेरना शुरु कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने लालू यादव जमकर हमला बोला है।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अब तो लालू यादव ने खुद स्वीकार्य कर लिया है कि वो जेल मैनुअल को तोड़ते थे। जेल में अय्याशी करते थे, और जेल से ही सोनिया गांधी और कई बड़े नेताओं के साथ बात कर रणनीति सेट करते थे। सिन्हा रांची के होटवार जेल में लालू यादव के लिए हर तरह की सुख-सुविधा उपलब्ध रहने का बड़ा आरोप लगाया है।

बीजेपी नेता ने न्यायालय से बड़ी करते हुए कहा कि जेल सजा काटने के लिए होती है, ना कि अय्याशी करने के लिए। हम मांग करते हैं कि उन्हें उतने ही दिन की फिर से सजा दी जाए। जेल में अगर उन्हें कड़ी सजा नहीं मिलेगी तो भ्रष्टाचार करने वाले लोगों में सुधार नहीं आएगा।

पटना से डेस्क की रिपोर्ट