जेडीयू ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, कुल 40 बड़े इन नेताओं पर जताया भरोसा, लिस्ट में कौन-कौन..? देखिए

जेडीयू ने आज गुरुवार(4 अप्रैल) को लोकसभा चुनाव में पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कुल 40 बड़े-बड़े नेताओं ना नाम शामिल है।

जेडीयू ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, कुल 40 बड़े इन नेताओं पर जताया भरोसा, लिस्ट में कौन-कौन..? देखिए

PATNA: 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर अब सारी राजनीतिक पार्टियां एक्शन में आ चुकी हैं। पीएम मोदी ने जहां आज गुरुवार (4 अप्रैल) को जमुई से चुनावी अभियान का शंखनाद किया। उन्होंने एनडीए समर्थित उम्मीदवार और चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती के जमुई वालों से वोट की अपील की। वहीं जेडीयू ने आज गुरुवार(4 अप्रैल) को लोकसभा चुनाव में पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कुल 40 बड़े-बड़े नेताओं ना नाम शामिल है।

जेडीयू की लिस्ट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ ललन सिंह, विजय चौधरी, अशोक चौधरी, संजय झा, बिजेंद्र यादव, संजय सिंह, रामनाथ ठाकुर, लेसी सिंह, रत्नेश सदा, खालिद अनवर सहित 40 लोगों के नाम शामिल हैं। सबसे दिलचस्प बात है कि जदयू के सलाहकार केसी त्यागी जदयू के स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं हैं। बड़ी बात ये है कि चुनाव के भिन्न-भिन्न चरणों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में तब्दीली होती रहेगी।