अवैध संबंध के ट्राएंगल में हत्यारा बना मुखिया, रुकावट बन रहे चचेरे भाई ने ईंट से कुचकर की हत्या, भाभी गिरफ्तार

बिहार के बांका में अवैध संबंध और लव ट्राएंगल में किराना दुकान चलाने वाले एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान टाउन थाना इलाके के महेशाडीह निवासी 26 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है।

अवैध संबंध के ट्राएंगल में हत्यारा बना मुखिया, रुकावट बन रहे चचेरे भाई ने ईंट से कुचकर की हत्या, भाभी गिरफ्तार

BANKA: बिहार के बांका में अवैध संबंध और लव ट्राएंगल में किराना दुकान चलाने वाले एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान टाउन थाना इलाके के महेशाडीह निवासी 26 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है। उसका शव प्रसिद्ध मंदार पर्वत स्थित सीता कुंड के पास रविवार को को बरामद किया गया। पुलिस ने सुनील की रिश्ते की भाभी सह प्रेमिका रूबी देवी को गिरफ्तार किया है, जो आशा कार्यकर्ता है।

जानकारी के अनुसार, सुनील का रिश्ते में लगने वाली भाभी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच उस महिला का स्थानीय मुखिया सह सुनील के चचेरे भाई श्रीकांत मंडल से भी प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। सुनील को दोनों का एक वीडियो हाथ लग गया और वह धमकी देने लगा। ऐसे में रुकावट बन रहे सुनील को मुखिया श्रीकांत मंडल ने रास्ते से हटाने का प्लान बना डाला। महिला सुनील को मंदार पर्वत की झाड़ी की ओर किसी बहाने ले गई। वहां दो युवक पहले से थे। तीनों ने गला दबाकर और ईंट से कूचकर मार डाला।

इस संबंध में एसडीपीओ विपिन बिहारी ने बताया कि लकड़ीकोला पंचायत प्रतिनिधि का गांव के ही एक महिला से अवैध संबंध स्थापित हो गया था। इसके साथ ही उस महिला का संबंध रिश्ते का चचेरा देवर किराना दुकानदार सुनील से भी था। सुनील वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। इसके बाद हत्या की साजिश रची गई। मृतक सुनील दो भाई में से छोटा था। उसका बड़ा भाई प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करता है।