शौच के लिए गई महिला से आधा दर्जन मनचलों ने किया गैंगरेप,दो आरोपी गिरफ्तार

अमूमन हर दिन आपको एक रेप की घटना सुनने को मिल ही जाती है। रोज एक महिला कुछ मनचलो का शिकार होती है ऐसे में छपरा जिले से एक शर्मनाक खबर सामने आ रही है।

शौच के लिए गई महिला से आधा दर्जन मनचलों ने किया गैंगरेप,दो आरोपी गिरफ्तार
Image Slider
Image Slider
Image Slider

NBC24 DESK - अमूमन हर दिन आपको एक रेप की घटना सुनने को मिल ही जाती है। रोज एक महिला कुछ मनचलो का शिकार होती है ऐसे में छपरा जिले से एक शर्मनाक खबर सामने आ रही है।  जहां एक महिला से आधा दर्जन मनचले युवकों द्वारा गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव में छः मनचले युवकों द्वारा एक 35 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना में शामिल दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजीत कुमार सिंह एवं राजेश शर्मा के रूप में हुई है। शेष फरार चार अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है। 

हम आपको बता दे कि मंगलवार की रात को महिला घर से शौच के लिए बाहर गई हुई थी। इसी दौरान गांव से बाहर एक खेत में छह लोग गांजा पी रहे थे। गांजा पीते लोगों की नजर अकेली महिला पर पड़ी। सभी ने मिलकर महिला को अपने कब्जे में लेकर बारी बारी से महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद पीड़ित महिला ने घटना के संबंध में परिजनों को बताया परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। एवं शेष फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।