चार कमरे के मकान को लेकर पोते ने दादा को मारी चार गोली, पुलिस ने हत्यारे पोते को किया गिरफ्तार

राजधानी पटना से दिल को दहलाने वाली खबर निकल कर आई है, जहां एक पोते ने अपने दादा की ही गोली मारकर हत्या कर दी। मामला फतुहा थाना क्षेत्र के अरियाग टोला कोल्हर की है।

चार कमरे के मकान को लेकर पोते ने दादा को मारी चार गोली, पुलिस ने हत्यारे पोते को किया गिरफ्तार
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA CITY/PATNA: राजधानी पटना से दिल को दहलाने वाली खबर निकल कर आई है, जहां एक पोते ने अपने दादा की ही गोली मारकर हत्या कर दी। मामला फतुहा थाना क्षेत्र के अरियाग टोला कोल्हर की है। जहां 70 वर्षीय सर्वि यादव को उसके पोते ने सोमवार की अहले सुबह चार कमरों की मकान को लेकर चार गोली मारकर हत्या कर दिया। वहीं सर्वि यादव को सिर में दो गोली मारी गयी है। वही दादा की हत्या करने के बाद पोता नीरज यादव फरार हो गया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही फतुहा थाना की पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। जैसे ही प्रशासन को पता चला की सर्वि यादव की हत्या उसके पोते नीरज यादव ने की तो पुलिस खोजबीन शुरू कर दी और काफी मशक्कत के बाद नीरज यादव को 6 घंटे में ही फतुहा से ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस प्रशासन ने बताया कि नीरज यादव ने यह हत्या को स्वीकार किया है कि दादा से रात में सोने वक्त झगड़ा हुआ था की चार कमरे वाले बने मकान को लेकर और विवाद बढ़ गया और गोली मार दी।

पटना सिटी से अनिल कुमार की रिपोर्ट