अररिया में पुलिस से अपराधियों की मुठभेड़, एनकाउंटर में मारा गया तनिष्क शोरूम लूटकांड का ये दुर्दांत बदमाश

अररिया जिले में शनिवार अल सुबह पुलिस और एसटीएफ से हुए मुठभेड़ में पूर्णिया तनिष्क शोरूम लूटकांड का मास्टरमाइंड दुर्दांत बदमाश चुनमुन झा मारा गया। एनकाउंटर में शामिल पांच पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। अररिया के नरपतगंज थाना क्षेत्र के थलहा नहर के नजदीक आज अल सुबह करीब तीन बजे पूर्णिया और आरा तनिष्क लूटकांड में आरोपित अररिया जिले के पलासी निवासी चुनमुन झा को गिरफ्तार करने पुलिस एवं एसटीएफ की टीम गई थी।

अररिया में पुलिस से अपराधियों की मुठभेड़, एनकाउंटर में मारा गया तनिष्क शोरूम लूटकांड का ये दुर्दांत बदमाश
Image Slider
Image Slider
Image Slider

ARARIA : अररिया जिले में शनिवार अल सुबह पुलिस और एसटीएफ से हुए मुठभेड़ में पूर्णिया तनिष्क शोरूम लूटकांड का मास्टरमाइंड दुर्दांत बदमाश चुनमुन झा मारा गया। एनकाउंटर में शामिल पांच पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। अररिया के नरपतगंज थाना क्षेत्र के थलहा नहर के नजदीक आज अल सुबह करीब तीन बजे पूर्णिया और आरा तनिष्क लूटकांड में आरोपित अररिया जिले के पलासी निवासी चुनमुन झा को गिरफ्तार करने पुलिस एवं एसटीएफ की टीम गई थी। 

पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम पर बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में थलहा नहर के समीप चुनमुन झा को गोली लगी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस एनकाउंटर में एसटीएफ के इंस्पेक्टर मो. मुश्ताक, नरपतगंज थानाध्यक्ष कुमार विकास, एसटीएफ चालक नागेश, शहाबुद्दीन अंसारी और दीपक कुमार घायल हो गए हैं। 

सभी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। डॉक्टर ने बताया कि अपराधी चुनमुन झा को क़रीब सात गोलियां लगी थीं। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि चुनमुन झा कई अपराधों में शामिल था। अररिया के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि मृतक चुनमुन झा दुर्दांत अपराधी था। वह पूर्णिया तनिष्क लूटकांड के अलावा कई अपराधों में अभियुक्त था।

आज अल सुबह छापेमारी की के दौरान दो आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने पुलिस पर फ़ायरिंग भी की। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया था। वहीं, एक आरोपी भाग गया, जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि चुनमुन झा की क्रिमिनल हिस्ट्री थी। उस पर कई बैंक लूटकांड में संलिप्तता के आरोप थे।