बिहार में सनकी आशिक ने छठ घाट से लौट रहे परिवार पर बरसाईं गोलियां, लड़की समेत 3 की मौत

बिहार के लखिसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां छठ घाट से लौट रहे पूरे परिवार पर सनकी आशिक ने फायरिंग झोंक दिया। जिसमें परिवार के 6 लोगों को गोली लगी है।

बिहार में सनकी आशिक ने छठ घाट से लौट रहे परिवार पर बरसाईं गोलियां, लड़की समेत 3 की मौत
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: बिहार के लखिसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां छठ घाट से लौट रहे पूरे परिवार पर सनकी आशिक ने फायरिंग झोंक दिया। जिसमें परिवार के 6 लोगों को गोली लगी है, वहीं लड़की समेत 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 लोगों को बेगूसराय के सदर अस्पताल में आनन-फानन में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग में इस घटना को अंजाम दिया है। आरोपी आशीष चौधरी ने प्रेमिका दुर्गा सहित पूरे परिवार पर फायरिंग कर दी। जिसमें दुर्गा की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार की सुबह गोली मारे जाने से राजनंदन और चंदन झा दोनों भाई की मौत हो गई। जबकि शशि भूषण झा, प्रीति देवी, लवली झा, गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।

लखीसराय के एसपी पंकज कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। और पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। और जांच की जा रही है। सरेआम शहर में डबल मर्डर के घटना से सनसनी फैल गई है।