नवादा में पांच साल के मासूम पर पलटी ई-रिक्शा, मौके पर ही मौत, पूजा करने जा रही मां के साथ गया था मंदिर

नवादा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सड़क दुर्घटना में 5 वर्षीय एक मासूम बालक की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

नवादा में पांच साल के मासूम पर पलटी ई-रिक्शा, मौके पर ही मौत, पूजा करने जा रही मां के साथ गया था मंदिर
Image Slider
Image Slider
Image Slider

NAWADA: नवादा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सड़क दुर्घटना में 5 वर्षीय एक मासूम बालक की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना रूपौ थाना क्षेत्र के रूपौ बाजार में घटी है। मृतक की पहचान धनवां का निवासी गोपाल कुमार का 5 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार उर्फ गोलू के रूप में किया गया है।

बताया जा रहा है कि रूपौ बाजार में यज्ञ हो रहा है। सन्नी की मां यज्ञ स्थल पर पूजा करने के लिए जा रही थी। सन्नी भी मां के साथ जाने की जिद करने लगा। इसके बाद उसकी मां सन्नी को साथ लेकर यज्ञ स्थल पर पूजा करने पहुंची। वहां पूजा-पाठ करने के बाद वह मां के साथ घर लौट रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सन्नी के ऊपर पलट गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मां दहाड़ मार कर वहीं पर रोने लगी। आसपास की भीड़ वहां इकट्ठा हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपनी कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कF जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर ई रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया है। वहीं घटनास्थल से ई रिक्शा को जब्त करते हुए थाना भेज दिया गया है। मृतक की शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया है।

नवादा से सुनील कुमार की रिपोर्ट