बिहार में एक ही परिवार के तीन लोगों को मारी गोली, केस वापस लेने की मिल रही धमकी

गुरुवार(1 फरवरी) को बिहार का खगड़िया गोलियां की तड़त़ड़ाहट से गूंज उठा। जमीनी विवाद में चल रहे दो पक्षों के बीच विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलियों की बारिश कर दी। जिसमें तीन लोगों को गोली लगी है। तीनों लोग एक ही परिवार से आते हैं।

बिहार में एक ही परिवार के तीन लोगों को मारी गोली, केस वापस लेने की मिल रही धमकी

KHAGADIYA: गुरुवार(1 फरवरी) को बिहार का खगड़िया गोलियां की तड़त़ड़ाहट से गूंज उठा। जमीनी विवाद में चल रहे दो पक्षों के बीच विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलियों की बारिश कर दी। जिसमें तीन लोगों को गोली लगी है। तीनों लोग एक ही परिवार से आते हैं। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल कायम है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना परबत्ता थाना इलाके के अगुवानी की है।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में जमीन विवाद में हुए केस को उठाने के विवाद में गोलियां चलाई गईं हैं तीनों घायलों में से दो लोगों की स्थिति नाज़ुक बनी हुई है। पूरे मामले पर घायल पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि बीच रास्ते में कई लोगों ने मुझे घेर लिया। मंटू सिंह, अमन कुमार सिंह, राजन कुमार सिंह उनकी पत्नी और बेटी भी इस घटना को अंजाम देने में शामिल हैं। राजन सिंह और नेता सिंह ने गोली चलाई।

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है।