पटना में देर रात सुनसान सड़क पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म, स्थानियों ने पहुंचाया अस्पताल

राजधानी पटना के खगौल में एक महिला ने सुनसान रात में सड़क पर ही अपने बच्ची को जन्म दे दिया। मामला खगौल थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी की है।

पटना में देर रात सुनसान सड़क पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म, स्थानियों ने पहुंचाया अस्पताल

KHAGAUL/PATNA: राजधानी पटना के खगौल में एक महिला ने सुनसान रात में सड़क पर ही अपने बच्ची को जन्म दे दिया। मामला खगौल थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी की है। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी सज्ञान पात्र फाउंडेशन को दी। जो तत्काल घटना स्थल पर पहुंच बच्ची व महिला को उठाकर स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया।

जानकारी देते हुए रणवीर प्रताप ने बताया कि विगत देर रात रेलवे यार्ड के पास लोको कॉलोनी अंतिम क्वार्टर के पास सुनसान पड़ी सड़क पर महिला में बेसूद हालत में पड़ी हुई थी। उसने एक बच्ची को वही जन्म दे दिया था। बच्चा अपने मां से ही जुड़ा हुआ था। उनकी टीम के द्वारा नर्स को बुलाकर कर बच्चे के नाड़ी को कटवाया गया। फिर उसके पश्चात बच्चे और मां को लेकर स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

उन्होंने बताया कि महिला कुछ भी बोलने की हालत में नहीं है। महिला को देखने में प्रतीत हो रहा है कि वह झारखंड के किसी आदिवासी गांव की रहने वाली है। पूरी तरह होश आने पर सही जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल बच्ची स्वस्थ्य है।

दानापुर से रजत राज की रिपोर्ट