नवादा में पंखे से झूलता मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

नवादा में एक युवक का शव पुलिस ने उसके घर से बरामद किया है। जिसके बाद परिवारजनों में कोहराम मच गया। युवक का शव जिले की नगर थाना पुलिस ने बिजली पंखे से झूलता हुआ बरामद किया है

नवादा में पंखे से झूलता मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस
Image Slider
Image Slider
Image Slider

NAWADA:नवादा में एक युवक का शव पुलिस ने उसके घर से बरामद किया है। जिसके बाद परिवारजनों में कोहराम मच गया। युवक का शव जिले की नगर थाना पुलिस ने बिजली पंखे से झूलता हुआ बरामद किया है। जिसके बाद परिवारजनों में कोहराम मच गया। शव की पहचान निरंजन कुमार के रूप में की गयी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा होना शेष है।

यह घटना जिले क़े संकट मोचन मंदिर के पीछे गोपाल नगर में हुई ,जहां मकान बनाकर रह रहे मृतक के भाई पप्पू कुमार ने बताया कि देर रात भाई अपने कमरे में सोने गये। सुबह देर तक नहीं उठने के बाद कमरे का दरवाजा खटखटाना शुरू किया। खिड़की से झांकने पर पंखे से झूलता शव देखकर होश उड़ गया।

परिजनों ने घटना का सूचना नगर थाना को दी। सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मौत के बाद परिवार वालों में कोहराम मचा है। बताता गया है कि मृतक झारखंड राज्य कोडरमा जिला क़े डोमचांच प्रखंड कार्यालय में नाजिर के पद पर कार्यरत था। हत्या या आत्महत्या है ,इसके कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अनुसंधान क़े बाद हीं मामले की खुलासा हो सकता है।

नवादा से सुनील कुमार की रिपोर्ट