बिहार में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, मां समेत तीन बच्चों की मौत, 2 की हालत गंभीर

किशनगंज में रसोई गैस सिलेंडर में ब्लास्ट करने से महिला और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें पूर्णिया में भर्ती करवाया गया है।

बिहार में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, मां समेत तीन बच्चों की मौत, 2 की हालत गंभीर
Image Slider
Image Slider
Image Slider

KISHANGANJ/BIHAR: किशनगंज में रसोई गैस सिलेंडर में ब्लास्ट करने से महिला और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें पूर्णिया में भर्ती करवाया गया है। घटना मंगलवार देर रात्रि को जिले के सदर थाना क्षेत्र के पौआखाली गांव में हुई। बताया जा रहा है कि घर में खाना बनाया जा रहा था। अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। जब तक परिवार के लोग संभल पाते तब तक आग पूरे किचन में फैल गई। देखते ही देखते गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। इसी जद में परिवार के छह लोग आ गए।

बताया जाता है कि साहिबा अपने तीन मासूम बच्चों को बगल में बिठाकर खाना बना रही थी और आंगन में पूरा परिवार बैठा हुआ था। उसी समय अचानक गैस सिलेंडर फट गया, जिस वजह से छह लोग बुरी तरह से झुलस गए।

सभी घायलों को परिजन स्थानीय अस्पताल लेकर गए लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने पूर्णिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान साहिबा और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं, शबनम और उसके भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही की वजह से सभी की मौत हुई है। अगर समय पर इलाज किया जाता तो सभी की जान बच सकती थी।

डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप: वहीं, परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि डॉक्टर की लापरवाही की वजह से सभी की मौत हुई है। अगर समय पर इलाज किया जाता तो शायद सभी लोगों की जान बच जाती थी।