बिहार में हाड़ कंपाएगी ठंड, जिंदगी की रफ्तार पर घना कोहरा लगाएगा ब्रेक, इतने जिलों में बारिश और वज्रपात के अलर्ट

बिहार में दिसंबर के महीने में गर्मी का एहसास दिलाने के बाद मौसम के करवट लेने के साथ ही ठंड की शुरुआत हो चुकी है। मौसम के तेजी से बदलते तेवर प्रदेश में और भी कड़ाके की ठंड बढ़ाने वाले हैं..

बिहार में हाड़ कंपाएगी ठंड, जिंदगी की रफ्तार पर घना कोहरा लगाएगा ब्रेक, इतने जिलों में बारिश और वज्रपात के अलर्ट
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: बिहार में दिसंबर के महीने में गर्मी का एहसास दिलाने के बाद मौसम के करवट लेने के साथ ही ठंड की शुरुआत हो चुकी है। मौसम के तेजी से बदलते तेवर प्रदेश में और भी कड़ाके की ठंड बढ़ाने वाले हैं। वहीं दिन के तापमान में कमी आने के पुरजोर आसार हैं, तो वहीं धूप में भी नरमी देखी जा सकती है। सुबह और शाम के समय घने कोहरे रहने के आसार मौसम विभाग ने जताया है। वहीं प्रदेश में अगले दो दिनों में हल्की बुंदा-बांदी भी हो सकते हैं। मौसम विभाग ने 19 जिलों में बारिश और व्रजपात की चेतावनी जारी की है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दक्षिण हरियाणा व इसके आसपास चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से पटना सहित 19 शहरों में हल्की वर्षा, कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। वहीं, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा में बहुत घना कोहरा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पटना समेत अन्य जिलों में घना कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है।

अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में आंशिक कमी की स्थिति बन सकती हैं। कुछ जगहों पर बादलों से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि का अनुमान है। बुधवार को पटना सहित 19 शहरों के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। पटना समेत कैमूर, बक्सर, और भागलपुर के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बक्सर के तापमान में दो डिग्री, पटना में 0.9 डिग्री, भागलपुर में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शेष जिलों में अधिकतम तापमान ऊपर चढ़ा है।

गया का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री, नवादा का 8.6 डिग्री, शेखपुरा का 9.5 डिग्री, बांका का 6.0 डिग्री, सबौर का 6.4 डिग्री, भागलपुर का 9.5 डिग्री, छपरा का 9.3 डिग्री, पूसा का 8.0 डिग्री, पूर्णिया का 9.1 डिग्री, फारबिसगंज का 9.0 डिग्री, बेगूसराय का 9.5 डिग्री, सुपौल का 9.8 डिग्री, सीतामढ़ी के पुपरी में 9.1 डिग्री, मोतिहारी में 6.0 डिग्री, गोपालगंज में 8.9 डिग्री, गोपालगंज में 8.9 डिग्री और वाल्मीकिनगर का 9.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं पटना समेत शेष शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या इससे ऊपर रहा।