बिहार के पत्रकारों पर बीजेपी का नहीं सीएम नीतीश का दवाब- विजय सिन्हा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए नेता प्रतिपक्ष विजय सिंन्हा ने कहा कि बिहार में पत्रकारों पर भाजपा का नहीं बल्कि मुख्यमंत्री का दबाव है...

बिहार के पत्रकारों पर बीजेपी का नहीं सीएम नीतीश का दवाब- विजय सिन्हा

PATNA/PATNA CITY: पटना सिटी के मनोज कमलिया स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई स्मृति महिला क्रिकेट चैंपियनशिप पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। जिसमें क्रिकेट चैंपियनशिप में जीते हुए खिलाड़ियों को अवार्ड देने के लिए बिहार भाजपा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा पहुंचे साथ ही सभी खिलाड़ियों को अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं बिहार भाजपा नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर फूल चढ़ाए।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए नेता प्रतिपक्ष विजय सिंन्हा ने कहा कि बिहार में पत्रकारों पर भाजपा का नहीं बल्कि मुख्यमंत्री का दबाव है। वहीं उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी की परेशानी उनके बातों से झलक रही है वही विजय कुमार सिन्हा कई आरोप मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगाया।

पटना सिटी से अनिल कुमार की रिपोर्ट