बिहार में विवादित जमीन पर बच्चे के पेशाब करने पर पड़ोसियों ने महिला को पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के बेगूसराय से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है, जहां विवादित जमीनी विवाद में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। महिला को उसके पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला...

बिहार में विवादित जमीन पर बच्चे के पेशाब करने पर पड़ोसियों ने महिला को पीट-पीटकर मार डाला
Image Slider
Image Slider
Image Slider

BEGUASARI: बिहार के बेगूसराय से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है, जहां विवादित जमीनी विवाद में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। महिला को उसके पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। मृतका की पहचान मो. अरशद की 35 वर्षीया पत्नी शाहीन खातून के रूप में की गयी है। घटना बेगूसराय के फुलवड़िया थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि एक लड़का घर के बाहर पेशाब करने गया था, ये देखकर पड़ोसी आक्रोशित हो उठे। उन्होंने लाठी और डंडे से यह कहकर पीटना शुरू कर दिया कि वह उनकी जमीन पर पेशाब कर रहा है।

इसी विवाद में दर्जनों लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर कर विवाहिता की हत्या कर दी। वहीं, इस घटना में परिवार के मो. रेहान (9वर्ष), मो. कौशर आलम (32वर्ष) एवं अमीषा खातून (28वर्ष) गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। सभी घायलों का पुलिस की निगरानी में सदर अस्पताल बेगूसराय में इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही फुलवड़िया थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दिया। शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। इस घटना को लेकर पूछताछ के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मृतका के ससुर मो. निसार अहमद ने बताया कि उसके पुत्र को छोटे-छोटे दो बेटे और एक बेटी है। घर के पास में ही अपनी परती जमीन को देखने गए थे। इस दौरान अचानक दर्जनों लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए।

आनन-फानन में इलाज के लिए बेगूसराय ले जाने के क्रम में रास्ते में ही बहू शाहीन खातून की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि करीब दो महीने पहले विवादित भूमि की मापी करायी गयी थी लेकिन कुछ लोगों द्वारा जबरन परती भूमि की घेराबंदी कर ली गयी। इसकी सूचना फुलवड़िया थाना को भी दी गयी।