मुख्यमंत्री नितीश कुमार आज करेंगे कैबिनेट की बैठक , कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज एक बार फिर कैबिनेट की बैठक होने वाली है। मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में शाम 4:30 बजे से बैठक शुरू होगी। इस बैठक में बिहार सरकार कई अहम प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगा सकती है।

मुख्यमंत्री नितीश कुमार आज करेंगे कैबिनेट की बैठक , कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Image Slider
Image Slider
Image Slider

NBC24 DESK - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज एक बार फिर कैबिनेट की बैठक होने वाली है। मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में शाम 4:30 बजे से बैठक शुरू होगी। इस बैठक में बिहार सरकार कई अहम प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगा सकती है। अमुमन कैबिनेट की बैठक दिन में ही होती है लेकिन सिमरिया धाम में सौंदर्यीकरण योजना के शिलान्यास कार्यक्रम के कारण आज कैबिनेट की बैठक शाम में आयोजित की जा रही है। हम आपको बता दें कि मुख्यमंत्री के बाहर रहने के कारण पिछले दो सप्ताह से कैबिनेट की बैठक नहीं हो पा रही थी।

दरअसल, महागठबंधन में शामिल होने के बाद से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी के खिलाफ विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने की मुहिम में लगे हैं। अपने इसी मुहिम के तहत सीएम पिछले दो सप्ताह से दूसरे प्रदेशों को दौरा कर वहां विपक्ष के नेताओं से मुलाकात कर रहे थे। बीते दिनों मुख्यमंत्री कोलकता, लखनऊ, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली समेत अन्य राज्यों के दौरे पर रहे। ऐसे में बीते दो सप्ताह से कैबिनेट की बैठक नहीं हो पायी थी। अब आज दो सप्ताह के बाद होने वाली कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।

हम आपको बता दे कि पिछली बार नीतीश कैबिनेट की बैठक में कुल 18 एजेंडों को मंजूरी दी गयी थी। सरकार ने कृषि रोड मैप को अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। सरकार ने 2023 से 2028 तक पांच सालों में कृषि रोड पर कुल 1 लाख 62 हजार 268 करोड़ रूपये खर्च करने का फैसला लिया था। इसके साथ ही राज्य कैबिनेट की बैठक में मुंबई में बिहार भवन बनाने का भी फैसला लिया गया था। नीतीश कैबिनेट की बैठक में बिहार में नयी रजिस्ट्री नियमावली को भी मंजूरी दे दी गयी थी। इसके साथ ही सरकार ने कई अहम प्रस्तावों पर अपनी मंजूरी दी थी।