बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बॉडीगार्ड ने खुद को गोली से उड़ाया, सुसाइड के कारणों का पता लगाने में जुटी पटना पुलिस

राजधानी पटना में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के बॉडीगार्ड ने सुसाइड कर लिया है। अपने ही हथियार से उन्होंने गोली मार ली है। मृतक बॉडीगार्ड का नाम आशुतोष मिश्रा बताया जा रहा है, जिसने अपने लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मारकर मौत को गले लगा लिया है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बॉडीगार्ड ने खुद को गोली से उड़ाया, सुसाइड के कारणों का पता लगाने में जुटी पटना पुलिस
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA : राजधानी पटना में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के बॉडीगार्ड ने सुसाइड कर लिया है। अपने ही हथियार से उन्होंने गोली मार ली है। मृतक बॉडीगार्ड का नाम आशुतोष मिश्रा बताया जा रहा है, जिसने अपने लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मारकर मौत को गले लगा लिया है। 

फिलहाल घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और मामले की पड़ताल में जुट गई है। अशुतोष मिश्रा हाउसगार्ड के रूप में दिलीप जायसवाल के सरकारी आवास पर तैनात थे। पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र स्थित एमएलसी फ्लैट कैंपस में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के सरकारी आवास पर उनकी तैनाती थी। उन्होंने आत्महत्या क्यों की, यह फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।