ईंधन बचाओ अभियान: PM मोदी के आह्वान पर शाहनवाज हुसैन ने छोड़ी लग्जरी गाड़ी, EV से किया सफर"
PATNA: "सादगी का संदेश: सुरक्षा से समझौता नहीं, पर सुविधा में कटौती; नीट मामले पर भी बोले शाहनवाज हुसैन"
PATNA: "सादगी का संदेश: सुरक्षा से समझौता नहीं, पर सुविधा में कटौती; नीट मामले पर भी बोले शाहनवाज हुसैन"। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'ईंधन बचाओ' और 'सादगी अपनाओ' के आह्वान का असर अब जमीन पर दिखने लगा है।
भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने प्रधानमंत्री की इस मुहिम का समर्थन करते हुए एक नई मिसाल पेश की है।" भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन आज एक अलग ही अंदाज में नजर आए।
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देशवासियों से ईंधन की बचत करने और गाड़ियों का उपयोग कम करने की अपील के बाद, शाहनवाज हुसैन ने अपनी लग्जरी सरकारी गाड़ी छोड़ दी और ई वी गाडी की सवारी की। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री हमारे आदर्श हैं और उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलना हम सबका कर्तव्य है।
उन्होंने बताया कि अब वे कम से कम ईंधन वाली गाड़ियों या इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग कर रहे हैं। "प्रधानमंत्री जी ने आह्वान किया है कि हम ईंधन की बचत करें और सादगी अपनाएं। हमने उनके इस संदेश को आत्मसात किया है।
आज मैं खुद इलेक्ट्रिक गाड़ी से सफर कर रहा हूं। हालांकि, प्रधानमंत्री की सुरक्षा सर्वोपरि है, वे देश की आन-बान-शान हैं, उनसे सुरक्षा के मोर्चे पर समझौते की बात नहीं की जा सकती। लेकिन जहां संभव है, वहां कटौती की जा रही है।
बिहार से लेकर गुजरात के मंत्रिमंडल तक ने यह संदेश दिया है कि हम मेट्रो और ट्रेन में सफर करेंगे ताकि देश में सादगी का वातावरण बने और आर्थिक लाभ भी हो।" वहीं, देश भर में चर्चा का विषय बने नीट पेपर लीक मामले के सुप्रीम कोर्ट पहुंचने पर शाहनवाज हुसैन ने संक्षिप्त लेकिन स्पष्ट प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा कि मामला देश की सर्वोच्च अदालत में पहुंच गया है, जो कि एक 'अच्छी बात' है। पटना से एनबीसी 24 केलिए रॉबिन की रिपोर्ट।
Divya Singh