पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर विपक्ष का प्रदर्शन, PM मोदी और हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन
पटना साहिब में पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पटना सिटी के पश्चिम दरवाजा मोड़ पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में विपक्ष के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Patna: पटना साहिब में पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पटना सिटी के पश्चिम दरवाजा मोड़ पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में विपक्ष के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता की कमर टूट रही है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने का असर अब घर के किचन से लेकर सड़क पर चलने वाले वाहनों तक साफ दिखाई देने लगा है। नेताओं ने कहा कि सरकार आम लोगों को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। प्रदर्शन के दौरान विपक्ष ने प्रधानमंत्री द्वारा हाल ही में लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील पर भी सवाल उठाए।
नेताओं का कहना था कि आम जनता से बचत की अपील की जा रही है, लेकिन मंत्रियों और नेताओं के बड़े काफिलों में कोई कमी नहीं दिखाई दे रही। विपक्ष ने केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतें तुरंत वापस लेने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर नियंत्रण नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पटना सिटी से एनबीसी 24 के लिए अनिल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।