यूक्रेन पर हो रहे मिसाइल हमले में भारतीय छात्र की गयी जान

यूक्रेन के शहर खारकीव में रूसी सेना ने सेंट्रल स्क्वायर में मौजूद क्षेत्रीय राज्य प्रशासन भवन को उड़ा दिया है। अब ताजा जानकारी के मुताबिक, इस हमले में छह लोग जख्मी हुए हैं, जिसमें 1 बच्चा भी शामिल है।

यूक्रेन पर हो रहे मिसाइल हमले में भारतीय छात्र की गयी जान

NBC24 DESK:  यूक्रेन के शहर खारकीव में रूसी सेना ने सेंट्रल स्क्वायर में मौजूद क्षेत्रीय राज्य प्रशासन भवन को उड़ा दिया है। अब ताजा जानकारी के मुताबिक, इस हमले में छह लोग जख्मी हुए हैं, जिसमें 1 बच्चा भी शामिल है। यह बच्चा भारतीय छात्र है। छात्र का नाम नवीन एसजी है। बेंगलुरू के रहने वाले इस 20 वर्षीय छात्र के बारे में जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार छात्र ट्रेन पकड़ने स्टेशन जा रहा था। तभी रुसी मिसाइल से हमला हुआ और इसी में छात्र की मौत हो गई है। 


इसकी पुष्टि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने की है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि बड़े दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है। हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। 


एक अन्य ट्वीट में बागची ने कहा कि विदेश सचिव रूस और यूक्रेन के राजदूतों से भारतीय नागरिकों के लिए तत्काल सुरक्षित मार्ग की मांग कर रहे हैं।  खारकीव और संघर्ष वाले अन्य इलाकों में मौजूद अपने छात्रों और भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने की व्यवस्था करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि इसी तरह की कार्रवाई रूस और यूक्रेन में हमारे राजदूतों द्वारा भी की जा रही है।