नितिन नवीन से मिले खेसारी लाल, अटकलों पर भोजपुरी स्टार ने खुद दिया ये जवाब
बिहार के सियासत में एक नई हलचल हुई है। इस बार भोजपुरी फिल्मों के एक्टर और सिंगर तथा राष्ट्रीय जनता दल के नेता खेसारी लाल यादव नितिन नवीन की जमकर तारीफ करते नजर आए हैं। दरअसल शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जन्मदिन था। जन्मदिन के मौके पर नितिन नवीन पटना में थे और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा था।
Patna: बिहार के सियासत में एक नई हलचल हुई है। इस बार भोजपुरी फिल्मों के एक्टर और सिंगर तथा राष्ट्रीय जनता दल के नेता खेसारी लाल यादव नितिन नवीन की जमकर तारीफ करते नजर आए हैं। दरअसल शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जन्मदिन था। जन्मदिन के मौके पर नितिन नवीन पटना में थे और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा था।
इस लिस्ट में खेसारी लाल यादव का भी नाम है। नितिन नवीन को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे राजद नेता और भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव ने उनकी जमकर तारीफ भी की है। नितिन नवीन के साथ खेसारी लाल यादव की हुई इस मुलाकात के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद थे।
खेसारी लाल के नितिन नवीन और अन्य बीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद यह भी अटकलें लगने लगी हैं कि क्या खेसारी लाल यादव का मन डोल रहा है. नितिन नवीन को जन्मदिन की बधाई देने के बाद राजद नेता खेसारी लाल यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘बिहार का बेटा पूरे हिन्दुस्तान का नेतृत्व कर रहे हैं। हमारे लिए सबसे बड़ी खुशी इस बात की है। मैं किसी पार्टी का नहीं बल्कि एक कलाकार होने के नाते मुझे खुशी इस बात की है कि आज नितिन नवीन पूरे हिन्दुस्तान के गौरव हैं।
कहीं ना कहीं हमें खुश होना चाहिए। मैं किसी पार्टी विशेष या जाति विशेष का नहीं, बल्कि मुझे लगता है कि एक इंसान होने के नाते हम सभी को उन्हें बधाई देना चाहिए। एक व्यक्तिगत रिश्ता शुरू से है। मुझे लगता है कि अपने बिहार का कोई भी आदमी अगर बड़े लेवल पर जाता है और अपने बिहार को बेहतर बनाने की बात करता है तो उसके साथ सबको रहना चाहिए। नितिन नवीन का जन्मदिन था और मैं भी पटना में था तो मुझे लगा कि इस शुभ अवसर उन्हें बधाई देना चाहिए। इसीलिए मैंने आकर शुभकामना दी।’ NBC 24 के लिए पटना से अफ़ीफ़ा निज़ामी की रिपोर्ट।
Divya Singh