मंत्री राम कृपाल यादव ने दिया अपने एक माह का वेतन, सहकारिता क्षेत्र की संस्थाओं ने 3 करोड़ रुपये की दी सहायता राशि

बिहार के विभिन्न जिलों में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए माननीय सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने अपने एक माह के वेतन की संपूर्ण राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की। लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ में माननीय मंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए अपने एक माह के वेतन की राशि का चेक सौंपा।

मंत्री राम कृपाल यादव ने दिया अपने एक माह का वेतन, सहकारिता क्षेत्र की संस्थाओं ने 3 करोड़ रुपये की दी सहायता राशि
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना, 21 सितंबर 2026। बिहार के विभिन्न जिलों में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए माननीय सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने अपने एक माह के वेतन की संपूर्ण राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की। लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ में माननीय मंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए अपने एक माह के वेतन की राशि का चेक सौंपा।

इस अवसर पर बिहार राज्य भंडार निगम द्वारा 2 करोड़ रुपये तथा बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, पटना द्वारा 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक भी मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए प्रदान किया गया। इस प्रकार सहकारिता क्षेत्र की संस्थाओं एवं माननीय मंत्री की ओर से 3 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी गई।

माननीय सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि बिहार के कई जिलों में बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री राहत कोष में दी गई यह राशि बाढ़ प्रभावित एवं जरूरतमंद लोगों तक राहत और सहायता पहुंचाने में उपयोगी होगी।

उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र हमेशा से सामाजिक सरोकारों के प्रति संवेदनशील रहा है। संकट की इस घड़ी में सहकारिता विभाग एवं इससे जुड़ी संस्थाओं द्वारा किया गया यह सहयोग मानवीय संवेदना और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचायक है। मुख्यमंत्री राहत कोष में प्राप्त राशि का उपयोग बाढ़ एवं आपदा से प्रभावित तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता और राहत कार्यों के लिए किया जाएगा।

इस अवसर पर सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेन्द्र सिंह, बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष रमेश चन्द्र चौबे, निदेशक  विनय कुमार एवं जितेन्द्र कुमार, प्रबंध निदेशक अरविंद कुमार पासवान, बिस्कोमान के अध्यक्ष विशाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।