लखीसराय में मुहर्रम को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, डीजे पर पूर्ण पाबंदी

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष जिला स्तरीय में शांति समिति की बैठक हुई।

लखीसराय में मुहर्रम को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, डीजे पर पूर्ण पाबंदी
Image Slider
Image Slider
Image Slider

लखीसरायः बैठक में जुलूस को लेकर कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए गए। डीएम शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रशासन ने साफ किया कि मुहर्रम जुलूस में किसी भी तरह के आपत्तिजनक या भड़काऊ गाने नहीं बजाए जाएंगे। डीजे पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। जुलूस में शामिल कोई भी व्यक्ति घातक हथियार लेकर नहीं चलेगा।

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि जुलूस के दौरान कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में नहीं रहेगा। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अखाड़ों और ताजिया कमेटियों से सहयोग की अपील की गई।  डीएम शैलेंद्र कुमार और एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि मुहर्रम आस्था का पर्व है। इसे भाईचारे के साथ मनाएं। डीजे, हथियार और नशा पूरी तरह प्रतिबंधित है। जुलूस का रूट और समय पहले से तय है।

उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई होगी। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। सीसीटीवी और ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी समस्या पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

मुहर्रम को शांति और एकता के साथ मनाने का संदेश दिया गया। बैठक में डीएम, एडीएम, एसडीओ, एसडीपीओ सहित कई अधिकारी एवं समाजसेवी साथ बड़ी दरगाह और छोटी दरगाह से आए मुहर्रम जुलूस के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया। एनबीसी 24 के लिए लखीसराय से संतोष कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।