आज 'नो व्हीकल डे' मना रहे हैं सीएम सम्राट, लोगों से भी पेट्रोल-डीजल की बचत करने की अपील

पटना, 15 मई 2026 : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज लोक सेवक आवास 1, अणे मार्ग से पैदल चलकर अपने कार्यालय मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचे।

आज 'नो व्हीकल डे' मना रहे हैं सीएम सम्राट, लोगों से भी पेट्रोल-डीजल की बचत करने की अपील
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना, 15 मई 2026 : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज लोक सेवक आवास 1, अणे मार्ग से पैदल चलकर अपने कार्यालय मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचे। मुख्यमंत्री बिना काफिले और तामझाम के कार्यालय पहुंचकर सरकारी कार्यों का निपटारा किया। मुख्यमंत्री ने सप्ताह में एक दिन लोगों से 'नो व्हीकल डे' मनाने का आग्रह किया था, इसके तहत आज स्वयं अपने आवास से अपने कार्यालय बिना वाहन के पहुंचे।

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए वाहनों के कम से कम उपयोग करने की अपील का मुख्यमंत्री खुद पालन कर रहे हैं और मंत्रियों, सरकारी पदाधिकारियों, कर्मियों तथा आमलोगों से भी ऐसा करने की अपील कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी का यह आग्रह दूरदर्शी तथा एनर्जी सिक्योर राष्ट्र बनाने की दिशा में बड़ी पहल है। राज्यवासियों से अपील है कि पेट्रोल-डीजल की खपत में संयम बरतें। पटना से एनबीसी 24 के लिए कुमार गौतम की रिपोर्ट।