बिहटा में भीषण सड़क हादसा, कोइलवर पुल पर ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर छह लोगों की मौत दो लोग गंभीर रुप से घायल
पटना के बिहटा से जहां भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है .जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख़्मी हैँ. जिसको उचित ईलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है.
बड़ी खबर आ रही है पटना के बिहटा से जहां भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है .जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख़्मी हैँ. जिसको उचित ईलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. घटना बीते देर रात दो बजे की है.जब एक ऑटो में सवार सभी लोग मनेर में लगे मेला देखकर आरा अपने घर लौट रहें थे.इसी बीच कोइलवर पुल पर ट्रक ने सामने से आ रही ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी.जिसमें घटनास्थल पर हीं पांच लोगों कि मौत हो गई है.... जबकि एक व्यक्ति कि मौत अस्पताल पहुंचने के बाद हुई .सुचना मिलने पर बिहटा पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है! पुलिस कि तत्परता से ट्रक और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैँ....चश्मादीद वैन के ड्राइवर ने बताया कि ऑटो अपोजिट साइड में चल रही थी. जिससे यह हादसा हुआ है.
पटना से रजत राज की रिपोर्ट।
sweetysharma31517