दर्दनाक: बेगूसराय में एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत, 9 महीने की गर्भवती थी महिला

बिहार के बेगूसराय से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां एक घर में आग लगने से परिवार के 4 लोग जिंदा जल गए। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे बताए जा रहे हैं। वहीं परिजनों की मानें तो मृतक महिला गर्भवती थी...

दर्दनाक: बेगूसराय में एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत, 9 महीने की गर्भवती थी महिला
Image Slider
Image Slider
Image Slider

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां एक घर में आग लगने से परिवार के 4 लोग जिंदा जल गए। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे बताए जा रहे हैं। वहीं परिजनों की मानें तो मृतक महिला गर्भवती थी, इसी महीने में प्रसव होने वाला था। घटना के बाद से इलाके में गमगीन का माहौल है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के अरवा पंचायत के वार्ड नंबर 8 की है।

घटना को लेकर परिजन बताते हैं कि रात को जब पूरा परिवार सो रहा था, तभी शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लग गई। दोनों बच्चों को बचाने की कोशिश में पति-पत्नी भी आग की चपेट में आ गए। मृतकों में नीरज पासवान (33), कविता देवी (25) और उनके दो छोटे बच्चे लव (5) और कुश (3) शामिल हैं। वहीं, आसपास की कई झोपड़ियां भी आग की चपेट में आईं हैं। जिस वजह से कई बकरियां और अन्य सामान जलकर खाक हो गए।

घटना के संबंध में मृतक नीरज के पिता राम कुमार पासवान ने बताया कि घटना के वक्त वह घर पर नहीं थे। वह बहियार गए हुए थे, तभी उनको सूचना मिली कि शॉर्ट सर्किट की वजह से घर में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि इस घटना मे उनका बड़ा लड़का, उसकी पत्नी और दोनों बच्चों की मौके पर मौत हो गई।

वहीं, आग लगने की सूचना पर जबतक पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, तबतक सब कुछ जलकर राख हो गया था। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अभी तक पुलिस को दो शव ही मिले हैं। दोनों पति-पत्नी के बताए जा रहे हैं।