‘3 लाख दो वरना क्लिनिक में ताला लटका देंगे’ पटना में डॉक्टर से अपराधियों ने मांगी रंगदारी, हड़कंप

राजधानी पटना के खगौल नगर के प्रख्यात डॉक्टर शंभू शरण सिंह से अज्ञात बदमाशों ने 3 लाख रूपये रंगदारी की मांग की है। ये मांग उनके निजी मोबाइल फोन पर एक अंजान बदमाश द्वारा रंगदारी की मांग की है।

‘3 लाख दो वरना क्लिनिक में ताला लटका देंगे’ पटना में डॉक्टर से अपराधियों ने मांगी रंगदारी, हड़कंप
Image Slider
Image Slider
Image Slider

KHAGAUL/PATNA: राजधानी पटना के खगौल नगर के प्रख्यात डॉक्टर शंभू शरण सिंह से अज्ञात बदमाशों ने 3 लाख रूपये रंगदारी की मांग की है। ये मांग उनके निजी मोबाइल फोन पर एक अंजान बदमाश द्वारा रंगदारी की मांग की है। इस संबंध में मोती चौक स्थित अपनी क्लिनिक चलाने वाले डॉ. शंभू शरण ने खगौल थाने में अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत की है।

पीड़ित डॉक्टर द्वारा लिखित आवेदन में बताया गया है कि शनिवार की दोपहर उनके मोबाइल पर एक अंजान व्यक्ती का फोन आया। फोन पर उसके कहा गया कि कल तक उसे 3 लाख रूपये पहुंचा दें, नहीं तो उनके क्लिनिक में ताला लटका दिया जाएगा। वही कंपाउंडर राजू ने  बताया की मोबाइल चोरी हो गया था। उसके एक किसी अंजान नंबर से फोन आया।इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि डॉक्टर शंभू शरण द्वारा रंगदारी की लिखित शिकायत मिली है। पुलिस मामले की छानबीनमेंजुटीहै।

दानापुर से रजत राज की रिपोर्ट