नई सरकार के बाद जेडीयू विधायक दल की पहली बैठक संपन्न, मात्र 45 मिनट चली मीटिंग, फैसला लेने के लिए नीतीश कुमार अधिकृत
नई सरकार के गठन के बाद सीएम हाउस एक अणे मार्ग में विधायक दल की पहली बैठक हुई और मीटिंग लगभग 45 मिनट चली।
पटना: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद सीएम हाउस एक अणे मार्ग में विधायक दल की पहली बैठक हुई और मीटिंग लगभग 45 मिनट चली। बैठक में सभी विधायकों ने नीतीश कुमार को फैसला लेने के लिए अधिकृत किया। यानी अब नीतीश कुमार फैसला लेंगे कि जेडीयू के विधायक दल का नेता कौन होगा। साथ ही जानकारी मिल रही है कि पूर्व सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार दौरे पर निकलेंगे।

जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने बताया कि बैठक में नीतीश कुमार को विधानमंडल का नेता चुनने के लिए अधिकृत कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने प्रस्ताव रखा कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते हुए किए गए काम और उसका सामाजिक प्रभाव पार्टी के लिए उनके द्वारा किए गए काम और उनके प्रति आभार प्रकट किया गया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने घोषणा किया कि मैंने पद जरुर छोड़ दिया है लेकिन मैं खुद पार्टी की साथियों के साथ बिहार घूमूंगा।
सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार जल्द ही बिहार दौरे पर निकलेंगे। इस दौरान वे विभिन्न जिलों में जाकर पार्टी की जमीनी स्थिति का आकलन करेंगे और संगठन को और मजबूत करने के लिए दिशा-निर्देश देंगे। बैठक में आगामी राजनीतिक रणनीति, संगठन की मजबूती और विधानसभा के आगामी सत्र को लेकर भी चर्चा की गई। पार्टी नेताओं का कहना है कि जेडीयू आने वाले समय में संगठन को और धारदार बनाने पर फोकस करेगी
dhananjaykumarroy