गुरु पूर्णिमा पर अशोकधाम पहुंचे कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, बांकीपुर उपचुनाव में NDA की जीत का किया दावा

बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। उन्होंने पत्नी के साथ अशोकधाम मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और बाद में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर एनडीए की जीत का दावा किया।

गुरु पूर्णिमा पर अशोकधाम पहुंचे कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, बांकीपुर उपचुनाव में NDA की जीत का किया दावा
Image Slider
Image Slider
Image Slider

लखीसराय: बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी के साथ जिले के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद कृषि मंत्री ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका अभिवादन किया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे।

मंदिर परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान विजय कुमार सिन्हा ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर एनडीए की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार पर कायम है।

कृषि मंत्री ने कहा कि विकास और सुशासन के मुद्दे पर जनता एनडीए के साथ है और इसी का परिणाम बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में देखने को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए प्रत्याशी भारी मतों से जीत दर्ज करेगा।

इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की विकास योजनाओं का भी उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है और इसका लाभ आगामी चुनावों में भी मिलेगा।