औरंगाबाद LIVE: खेत में काल बनकर गिरा था 11KV का तार, पैर सटते ही किसान की मौके पर ही मौ/त; इलाके में मातम!

औरंगाबाद के रफीगंज में बिजली विभाग की लापरवाही ने ली एक और जान! खेत में गिरे 11,000 वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान राजेश महतो की दर्दनाक मौत। पूरी खबर और ग्रामीणों का फूटा आक्रोश देखने के लिए क्लिक करें...

औरंगाबाद LIVE: खेत में काल बनकर गिरा था 11KV का तार, पैर सटते ही किसान की मौके पर ही मौ/त; इलाके में मातम!
Image Slider
Image Slider
Image Slider

औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ बिजली विभाग की घोर लापरवाही ने एक बार फिर एक हँसते-खेलते परिवार के मुखिया को उनसे हमेशा के लिए छीन लिया। रफीगंज प्रखंड के जाखीम पड़रिया गांव में आज सुबह करंट की चपेट में आने से 50 वर्षीय किसान राजेश महतो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खेत में काम करने गए थे राजेश, पैर में सट गया 'मौत का तार - प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोज की तरह आज सुबह भी 50 वर्षीय किसान राजेश महतो अपने खेतों की ओर गए थे। घर से लगभग 700 मीटर दूर बधार में वे धान का बिचड़ा छीट रहे थे। वे इस बात से बिल्कुल अनजान थे कि खेत में पहले से ही 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर गिरा हुआ है। काम करने के दौरान जैसे ही उनका पैर अचानक उस लाइव हाईटेंशन तार से सटा, उन्हें जोर का झटका लगा। तार में दौड़ रहे हाई वोल्टेज करंट ने राजेश को संभलने का मौका तक नहीं दिया और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

परिजन समझते रहे जिंदा, अस्पताल पहुँचते ही टूटी उम्मीदें - घटना के बाद जब आस-पास के लोगों ने उन्हें अचेत अवस्था में देखा, तो तुरंत उनके परिजनों को सूचित किया। बदहवास परिजन इस उम्मीद में कि शायद राजेश की सांसें चल रही हों, उन्हें आनन-फानन में रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने गहन जांच के बाद राजेश महतो को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की इस घोषणा के साथ ही परिजनों की बची-कुची उम्मीदें भी टूट गईं और अस्पताल परिसर चीखों से गूँज उठा।  सूचना मिलते ही रफीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

नेताओं और ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, बिजली को विभाग ठहराया जिम्मेदार,  मुआवजे की मांग - इस दर्दनाक हादसे के बाद ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है। बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, स्थानीय मुखिया विनय प्रसाद उर्फ मिंटू, और राजद नेता रणविजय यादव ने संयुक्त रूप से घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि मृतक राजेश महतो एक बेहद सीधे और मेहनतकश किसान थे, जो अपने परिवार का भरण-पोषण खेती के जरिए ही करते थे। जनप्रतिनिधियों ने बिजली विभाग को इस मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे और सरकारी सहायता की मांग की है। पटना से NBC 24 के लिए अंकित कुमार की रिपोर्ट।